रेडियो बुंदेलखंड के बारे में

सामुदायिक रेडियो बुंदेलखंड, डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स की एक पहल है जो मध्य भारत के बुंदेलखंड क्षेत्र के ताराग्राम ओरछा जिला निवाड़ी मध्य प्रदेश से, समुदाय को अपनी आवाज प्रदान करता है| इसकी स्थापना 23 अक्टूबर 2008 में की गई थी| रेडियो बुंदेलखंड मध्य प्रदेश राज्य का पहला और भारत का दूसरा सामुदायिक रेडियो स्टेशन है| सामुदायिक रेडियो बुंदेलखंड स्थानीय भाषा में जिला निवाड़ी और झाँसी के चार ब्लॉक के 150 से ज्यादा गाँवों के लगभग 2 लाख से अधिक की आबादी तक क्षेत्रीय भाषा में समस्याओ तथा रुचियों पर आधारित सूचना व मनोरंजन के कार्यक्रमों का प्रसारण करके समुदाय तक अपनी आवाज पहुचाता है| समुदाय को अपनी महत्वाकांक्षाओं, समस्याओ और उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करता है| यह रेडियो स्टेशन सहभागिता और संगठनात्मक दृष्टिकोण परिवर्तन के लिए लोगो को सर्वसम्मति से सशक्त बनाता है| रेडियो बुंदेलखंड का उद्देश है -
  • समुदायों, विशेष तौर पर महिलाओं, युवाओं व कमजोर वर्गों को समर्थ व सशक्त करना
  • स्थानीय स्व-प्रशासन में भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु सुचना उपलब्ध कराना व जागरूकता फैलाना जो समुदाय से प्राप्त निवेदनों तथा प्रतिक्रियाओ पर आधारित होते है
  • स्वच्छ जल, गृह–प्रबंधन, ऊर्जा, कृषि तथा कृषि से जुड़ी आजीविकाओ जैसी मुलभुत आवश्यकताओ की पूर्ति हेतु समाधान प्रस्तुत करना
  • बुंदेलखंड की क्षेत्रीय भाषा बुन्देली तथा इसकी सांस्कृतिक विविधता को संरक्षित व प्रोत्साहित करना
  • स्थानीय लोक संगीत तथा अन्य लोक विधाओ पर आधारित स्थानीय मनोरंजन उपलब्ध कराना

बुंदेलखंड वाणी एक ई-प्लेटफार्म

बुंदेली वाणी एक ऑनलाइन ज्ञान साझा करने और सीखने का मंच है जहाँ पर समुदाय और क्षेत्रीय रिपोर्टर्स जलवायु परिवर्तन, स्थायी आजीविका, कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी का आदान-प्रदान करते है और साथ ही समुदाय के लोगो को अपने विचार, सुझाव और प्रश्न साझा करने का भी अवसर प्रदान करता है। यह मंच डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स द्वारा संचालित किया जाता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम और विकास प्रक्रिया से उभरने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए यह एक उपयोगी मंच है।

बुंदेलखंड के बारे में

बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश के दक्षिण और मध्य प्रदेश के पूर्वोत्तर में स्थित है। यह एक पहाड़ी इलाका है जिसमें पूर्व स्वातंत्रय युग में अनेक छोटी-बड़ी रियासतें थीं। बुंदेलखंड के उत्तर में यमुना और दक्षिण में विन्ध्य पर्वत श्रृंखला, पूर्व में बेतवा और पश्चिम में टौंस अथवा तमसा नदी स्थित है। बुंदेली इस क्षेत्र की मुख्य बोली है। भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधताओं के बावजूद बुंदेलखंड में जो एकता और समरसता है उसके कारण यह क्षेत्र अपने आप में सबसे अनूठा बन पड़ता है। बुंदेलखंड की अपनी अलग ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत है। बुंदेली माटी में जन्मी अनेक विभूतियों ने न केवल अपना बल्कि इस अंचल का नाम खूब रोशन किया और इतिहास में अमर हो गए। महान चन्देल शासक विद्याधर चन्देल, आल्हा-ऊदल, खेतसिंह खंगार, महाराजा छत्रसाल बुंदेला, राजा भोज, ईसुरी, कवि पद्माकर, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई, डॉ॰ हरिसिंह गौर, दद्दा मैथिलीशरण गुप्त, मेजर ध्यान चन्द्र , गोस्वामी तुलसी दास, दद्दा माधव प्रसाद तिवारी महोबा आदि अनेक महान विभूतियाँ इसी क्षेत्र से सबंद्ध हैं। बुंदेलखंड ही तारण पंथ का जन्म स्थान है। खजुराहो, झांसी और सागर-बुंदेलखंड विश्वप्रसिद्ध शहर हैं।

हमारी टीम

वर्षा रायकवार
रेडियो रिपोर्टर
रेडियो बुंदेलखंड 90.4 FM में पिछले 3 वर्षो से फ्रीलांसर के पद पर कार्य कर रही, इन 3 वर्षो में इन्होंने महिलाओ के सशक्तिकरण पर कार्य किया, जैसे स्त्री एक कहानी मेरी भी. एक महिला के जीवन में बचपन से लेकर अभी तक का सफर कैसा रहा उनके जीवन की कहानी, रसोई से सेहत का सफर यानि रसोई में काम करते हुए अपने सेहत का ध्यान कैसे रख सकती है | साथ ही आजीविका और उद्योग आदि पर सह कार्यक्रम का निर्माण किया और बच्चों के साथ बहुत अच्छा मेलजोल रहा है| समय-समय पर नेर्रोकास्टिंग इवेंट, फोटोग्राफी रिपोर्टिंग आदि कार्य भी करते रहती है |
मनीष समाधिया
रेडियो रिपोर्टर
पिछले 10 वर्षो से रेडियो बुंदेलखंड में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्य कर रहे है, इन्होंने रेडियो में 10 वर्षो में, शुभकल कैम्पेन के अंतर्गत जलवायु परिवर्तन, आजीविका, और खेत खलियान पर कार्यक्रम तैयार किये हैं कौन बनेगा विजनिस लीडर में उद्योग धंधे हेतु समुदाय के लोगो को जागरूक किया साथ उनको व्यावसायिक नीति से अवगत कराया और समय–समय पर महिला सशक्तिकरण पर स्वास्थ्य आधारित कार्यक्रम का निर्माण किया साथ ही संस्था के कार्यक्रमों में मंच का संचालन भी बखूबी निभाया |
मातादीन कुशवाहा
रेडियो रिपोर्टर
पिछले 12 वर्षो से रेडियो बुंदेलखंड में कार्य कर रहे है | इन 12 वर्षो के दौरान इन्होंने रेडियो बुंदेलखंड के शुरुवाती एक वर्ष तक सिर्फ एक प्रोग्राम देने के साथ-साथ रेडियो रिपोर्टर की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे है इन्होने अपने कार्यक्रमों में बुंदेली विधाओं, आस-पास के गाँवों की जानकारी, कविताओ पर आधारित कार्यक्रम और क्षेत्रीय लोक संगीत की रिकॉर्डिंग कर लोगों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की हैं |
ज़ीनत नियाज़ी
वॉइस प्रेसिडेंट
सामाजिक और पर्यावरण विकास क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव, प्रशिक्षण-आवास और विकास के मुद्दों में विशेषज्ञता और नीति विश्लेषण और वकालत में अतिरिक्त प्रशिक्षण के साथ एक वास्तुकार और एक योजनाकार है। उनके पास स्थायी ग्रामीण विकास के क्षेत्र में डिजाइन और रणनीतिक कार्यवाही में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। इसमें किफायती इको-हाउसिंग डिलीवरी मॉडल, प्राकृतिक आपदा आवास पुनर्निर्माण हस्तक्षेप, राष्ट्रीय स्तर पर आवास नीति विकास और निर्माण प्रौद्योगिकी और आवास परियोजनाओं के स्थायित्व आकलन के डिजाइन शामिल हैं।